Sunday, July 7, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

वीआईपी विजिट से चंडीगढ़ में घंटों ट्रैफिक जाम, गुस्साए स्थानीय लोगो ने कहा जनता को तंग करने में यूपीए तथा एनडीए सरकार में नही कोई फर्क*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
वीआईपी विजिट से चंडीगढ़ में घंटों ट्रैफिक जाम, गुस्साए स्थानीय लोगो ने कहा जनता को तंग करने में यूपीए तथा एनडीए सरकार में नही कोई फर्क*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- चंडीगढ़ में VIP विजिट्स लगातार बढ़ रहे हैं और इससे शहरवासी बेहद परेशान हैं। इन विजिट्स के दौरान सड़कों पर ट्रैफिक देर तक रोक कर रखने से लोग दुखी हो रहे हैं। आज चंडीगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विजिट पर भी लोग काफी परेशान हुए। वह कुरूक्षेत्र में एक कार्यक्रम में गई थी और चंडीगढ़ में हरियाणा राजभवन में ठहरी हुई थी।
इससे पहले शहर में इसी साल गृह मंत्री अमित शाह की 2 बार और उप-राष्ट्रपति की बीते नवंबर भी विजिट हो चुकी है। उस दौरान भी लोगों को सड़कों पर भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा था।
*RWA बोली- VIP मूवमेंट हो तो छुट्‌टी घोषित कर दो*

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 33 बी के जनरल सेक्रेटरी कुलजिंदर सरा ने मीडिया से कहा कि इस प्रकार शहरवासियों को परेशान न किया जाए। एक आम आदमी पहले से ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान है।
उन्होंने कहा कि VIP मूवमेंट चंडीगढ़ में चलानी ही है तो शहर में प्रशासन उस दिन की लोकल हॉलीडे घोषित क्यों देता। सोशल मीडिया पर भी लोग ऐसी VIP विजिट को लेकर अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि UPA और NDA की सरकार में कोई फर्क नहीं है। चंडीगढ़ के लोगों को ऐसे विजिट से घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!