करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा पुलिस प्रमुख पीके अग्रवाल का पानीपत दौरा आज, बढ़ते क्राइम को लेकर करनाल रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगे विशेष बैठक*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पुलिस प्रमुख पीके अग्रवाल का पानीपत दौरा आज, बढ़ते क्राइम को लेकर करनाल रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ करेंगे विशेष बैठक*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत/चंडीगढ ;- (राजेश ओबराय) ;- हरियाणा DGP पुलिस प्रशांत कुमार अग्रवाल आज दोपहर को पानीपत पहुचेंगे। यहां वे करनाल रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12:30 बजे का DGP के पानीपत लघु सचिवालय पहुंचने का समय है। पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद वे पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे।
बैठक में पानीपत, करनाल और कैथल के पुलिस अधिकारी मौजूद होंगे। तीनों जिलों के SP, एडिशनल SP, DSP विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। इस मीटिंग में DSP रैंक से नीचे का कोई भी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी नजर नहीं आएगा। बैठक में अधिकारियों से कानून एवं व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल व प्रशासनिक मुद्दों के संबंध में चर्चा की जाएगी। वहीं, निजी सूत्रों के अनुसार क्राइम की घटनाएं बैठक का अहम मुद्दा होगी। चर्चा यह भी है कि करनाल रेंज में सबसे ज्यादा पानीपत में क्राइम डायरी में हिजाफा हुआ है। इसीलिए DGP विशेष तौर पर यहां मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में डायल 112 के विस्तार पर भी चर्चा होगी। जनता और पुलिस के बीच संबंधों को और बेहतर बनाने पर भी बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!