Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

विधायको की नाराजगी के चलते हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चाहते हैं तुरन्त हो मंत्रिमंडल का विस्तार, मन्त्री बनाने के लिए जजपा ने CM को सौंपा नाम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विधायको की नाराजगी के चलते हरियाणा डिप्टी सीएम दुष्यंत चाहते हैं तुरन्त हो मंत्रिमंडल का विस्तार, मन्त्री बनाने के लिए जजपा ने CM को सौंपा नाम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- सरकार के 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक हरियाणा मंत्रिमंडल का विस्तार नही हो पाया है।जेजेपी के विधायक मन्त्री व चेयरमैन बनने के लिए अति व्याकुल दिख रहे है।इसी कड़ी में हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी ने अपनी ओर से मंत्री बनाने के लिए एक विधायक का नाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंप दिया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला चाहते हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो और विभिन्न बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन भी उसके साथ ही बनाए जाएं। क्योकि कही विधायक नाराज न हो जाय। दुष्यंत ने इस बात को स्वीकार किया कि समुचित वार्डबंदी के अभाव में इस बार पंचायत चुनाव में देरी हो सकती है। चंडीगढ़ स्थित अपने निवास पर कुछ मीडिया साथियों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हम मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार हैं। इसे होना भी चाहिए, लेकिन कब होगा, यह भाजपा को तय करना है। हमारी तरफ से जिस विधायक को मंत्री बनाया जाना है, उसका नाम दिया जा चुका है। हम तो यह भी चाहते हैं कि सरकार को बोर्ड एवं निगमों के चेयरमैन भी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही बना देने चाहिए। इसके लिए मुख्यमंत्री से अनुरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!