Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा महिला कांग्रेस ने जिला महिला अध्यक्षों की करी घोषणा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा महिला कांग्रेस ने जिला महिला अध्यक्षों की करी घोषणा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है।P जिसके चलते प्रदेश के सभी जिलों में शहरी व ग्रामीण महिला अध्यक्षों को नियुक्त कर दिया गया है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने आज यह सूची जारी करते हुए बताया कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा की मंजूरी से पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी ओनिका महरोत्रा ने पार्टी मुख्यालय से यह सूची जारी की है। सुधा भारद्वाज ने बताया कि अंबाला अर्बन में सूरज रशमी, यमुनानगर अर्बन में हरमीन कौर कोहली को अर्बन तथा उषा कमल को ग्रामीण, निशी गुप्ता को कुरूक्षेत्र अर्बन तथा मीना शर्मा को कुरूक्षेत्र रूरल का अध्यक्ष लगाया गया है। इसी तरह सुशीला शर्मा को कैथल अर्बन, शीला अंतिल को सोनीपत अर्बन व नीलम बालयान को सोनीपत रूरल, सुनीता चंदन को जींद रूरल, ज्योति ग्रोवर को जींद अर्बन, उर्मिल भारद्वाज को सिरसा की जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि स्नेहलता निंबले को हिसार अर्बन, सतोष जून को हिसार रूरल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
सत्या लेघा को चरखी दादरी अर्बन व सुनीता सांगवान को रूरल, मुकेश पहाड़ी को भिवानी जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कमलेश शर्मा को पंचकूला की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोहतक अर्बन में अनिता भाटिया व रूरल में निर्मला राठी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। माया नेहरा को झज्जर अर्बन तथा सुमन लोहचब को झज्जर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बाला देवी को महेंद्रगढ़ अर्बन, सुनीता मावता को महेंद्रगढ़ रूरल, सरोज भारद्वाज को रेवाड़ी अर्बन व अमृतकलां तिकानिया को रेवाड़ी रूरल की जिम्मेदारी दी गई। सुधा भारद्वाज ने बताया कि पूजा शर्मा को गुरुग्राम अर्बन तथा निर्मल यादव को गुरुग्राम रूरल की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार नेहा खान को नूंह जिला अध्यक्ष, सविता चौधरी को पलवल, सोनू चौधरी को फरीदाबाद जिला अर्बन, सुनीता फागना को फरीदाबाद रूरल तथा गौरी शर्मा को अंबाला जिला का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हाईकमान ने अन्य पदों के लिए भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसकी घोषणा बहुत जल्द की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!