Friday, September 20, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 11 आईएएस, 32 एचसीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश किये जारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 11 आईएएस, 32 एचसीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश किये जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 11 आईएएस, 32 एचसीएस और 2 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा बीज विकास निगम, पंचकूला के प्रबंध निदेशक और करनाल मंडल के आयुक्त संजीव वर्मा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा बीज सर्टिफिकेशन एजेंसी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। हरियाणा वित्त विभाग के विशेष सचिव अजय सिंह तोमर को नगर निगम यमुनानगर का आयुक्त और जिला निगम आयुक्त, यमुनानगर लगाया गया है।
नगर निगम, यमुनानगर के आयुक्त और जिला निगम आयुक्त, यमुनानगर धर्मवीर सिंह को नगर निगम पंचकूला का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, पंचकूला लगाया गया है।
पानीपत नगर निगम के आयुक्त रामकुमार सिंह को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा पानीपत जिला नगर आयुक्त लगाया गया है। थानेश्वर के उप मंडल अधिकारी अखिल पिलानी को बहादुरगढ़ का उप मंडल अधिकारी लगाया गया है।
हिसार की एसीयूटी अंकिता चौधरी को उत्तरी गुरुग्राम का उपमंडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
गुरुग्राम के एसीयूटी हितेश कुमार मीणा को अंबाला छावनी का उप मंडल अधिकारी और मैनेजमेंट ऑफ गवर्नमेंट लैंड इन एक्साइज एरिया अंबाला कैंट का संपदा अधिकारी लगाया गया है।
करनाल के एसीयूटी नीरज को नारायणगढ़ का उपमंडल अधिकारी लगाया गया है।
सोनीपत की एसीयूटी सलोनी शर्मा को महेंद्रगढ़ का उपमंडल अधिकारी लगाया गया है।
कुरुक्षेत्र की एसीयूटी वैशाली सिंह को पलवल का उपमंडल अधिकारी लगाया गया है।
रोहतक के एसीयूटी आनंद कुमार शर्मा को सफीदों का उपमंडल अधिकारी लगाया गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में गुरुग्राम नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह-1 को अतिरिक्त श्रम आयुक्त, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त अशोक कुमार बंसल को रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त लगाया गया है।
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला के सचिव योगेश कुमार को करनाल का अतिरिक्त उपायुक्त नियुक्त किया गया है। जिला परिषद, रेवाड़ी की सीईओ व डीआरडीए, रेवाड़ी की सीईओ कमलप्रीत कौर को हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचकूला का सचिव और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग, पंचकूला का सचिव लगाया गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और संयुक्त सचिव तथा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, कुरुक्षेत्र के रजिस्ट्रार नरेंद्र पाल मलिक को थानेसर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
आयुष की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) डॉ शिल्पी पातर दत्त को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव तथा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव लगाया गया है।
सहकारी चीनी मिल, पानीपत के प्रबंध निदेशक प्रदीप अहलावत-1 को सहकारी चीनी मिल, रोहतक का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
सहकारी चीनी मिल, शाहाबाद के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र चौधरी को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा खेल एवं युवा मामले विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव तथा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ किरण सिंह को जिला परिषद, जींद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए, जींद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
उपमंडल अधिकारी (नागरिक), उत्तर गुरुग्राम जितेंद्र कुमार-2 को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
हरियाणा रोडवेज, जींद के महाप्रबंधक विजेंद्र सिंह को हरियाणा रोडवेज, भिवानी का महाप्रबंधक लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल, सोनीपत के प्रबंध निदेशक सुरेंद्र सिंह-2 को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) और सहकारी चीनी मिल, सोनीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल की प्रबंध निदेशक शिखा को झज्जर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की सचिव और कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, करनाल की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) ईशा कंबोज को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, जगाधरी का संपदा अधिकारी लगाया गया है। वकील अहमद, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), होडल लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अनिल कुमार यादव को सचिव, नगर निगम फरीदाबाद लगाया गया है।
मनदीप कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), सफीदों को उपमंडल अधिकारी (नागरिक) असंध लगाया गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) राजेश खोठ को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), उचाना कलां लगाया गया है।
प्रीतपाल सिंह मोथसरा, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), उचाना कलां को सहकारी चीनी मिल, कैथल का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
एचएसवीपी, जगाधरी की संपदा अधिकारी विजया मलिक को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।
लक्ष्मी नारायण, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), होडल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), हथीन लगाया गया है।
नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संदीप कुमार को सचिव, हरियाणा राज्य विधि आयोग लगाया गया है।
हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सचिव और एचएसवीपी, करनाल के सम्पदा अधिकारी सुशील कुमार-प्ट को संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और उप सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग लगाया गया है।
खेल एवं युवा मामले विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) धीरज चहल को उपमंडल अधिकारी (नागरिक), पानीपत लगाया गया है। हितेंद्र कुमार, उपमंडल अधिकारी (नागरिक), बहादुरगढ़ को संयुक्त आयुक्त नगर निगम, मानेसर लगाया गया है।
हरियाणा विद्युत नियामक आयोग, पंचकूला के सचिव अनिल कुमार दून को ग्रामीण विकास विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।
नगर निगम, फरीदाबाद के सचिव नवदीप सिंह को सहकारी चीनी मिल, पानीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
हिसार के सिटी मजिस्ट्रेट मोहित कुमार को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), खाद्य एवं औषधि प्रशासन, हरियाणा लगाया गया है।
शिवजीत भारती, सिटी मजिस्ट्रेट, झज्जर को उप सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग लगाया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की उप सचिव रेणुका को सिटी मजिस्ट्रेट, झज्जर लगाया गया है।
निशा, सिटी मजिस्ट्रेट, कुरुक्षेत्र को सिटी मजिस्ट्रेट, यमुनानगर लगाया गया है।
यमुनानगर की सिटी मजिस्ट्रेट हरप्रीत कौर को सिटी मजिस्ट्रेट, कुरुक्षेत्र लगाया गया है।
दो एचपीएस अधिकारियों में, वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, सीआईडी को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, गुरुग्राम लगाया गया है।
धरना यादव, जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, गुरुग्राम को जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव, आरटीए, झज्जर लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!