अपराधगुड़गाँवचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकहरियाणा

हनीप्रीत के राम रहीम के साथ रहने के मामले पर IG जेल हरियाणा ने सम्पादक राणा ओबराय को बताया, सीरियस बीमारी में घर का सदस्य रह सकता है कैदी के साथ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हनीप्रीत के राम रहीम के साथ रहने के मामले पर IG जेल हरियाणा ने सम्पादक राणा ओबराय को बताया,सीरियस बीमारी में घर का सदस्य रह सकता है कैदी के साथ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ;- हरियाणा जेल विभाग के IG जगजीत सिंह से राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय ने फ़ोनवार्ता पर एक सवाल में पूछा कि क्या बीमारी की स्तिथि के अंतर्गत अस्पताल में किसी कैदी के साथ उसका निकट सम्बन्धी बतौर अटेंडेट रह सकता है तो उन्होंने जवाब में बताया कि कानून के मुताबिक यदि कोई कैदी ज्यादा बीमार होता है तो उनके परिजनों को सन्देशा दिया जाता है।सीरियस स्तिथि में परिवार का सदस्य बीमार कैदी के साथ रह सकता है। रेप और हत्या के मामलों में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत सोमवार को उनसे मिलने मेदांता पहुंची। उसने अटेंडेंट कार्ड बनवा लिया है। खुद उसने यह जानकारी दी है। अब वह 15 जून तक अस्पताल में राम रहीम की देखभाल करेगी। वह रोजाना राम रहीम से मिलने उसके कमरे में जा सकती है। हालांकि, अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है और न ही राम रहीम की ओर से जानकारी दी गई है। तबीयत बिगड़ने के बाद राम रहीम को रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे अस्पताल के 9वीं मंजिल पर रूम नंबर 4,643 में रखा गया है। अस्पताल की सीनियर फिजिशियन डॉक्टर सुशीला कटारिया की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। कटारिया ने बताया कि गुरमीत के पैंक्रियाज में भी शिकायत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!