Thursday, September 12, 2024
Latest:
अम्बालाखेलचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

अम्बाला सांसद व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया भी हुए कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में दाखिल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अम्बाला सांसद व केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया भी हुए कोरोना पॉजिटिव, मेदांता अस्पताल में दाखिल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मास्क, 6 गज की दूरी व हाथ सैनिटाइजर करना शायद यह सब बेकार होता दिख रहा है। क्योंकि हरियाणा में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।नए केसों के साथ मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रदेश के कई बड़े अधिकारी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच अब केंद्रीय राज्य मंत्री व अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया भी इसकी चपेट में आ गए हैं, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। वह अभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर पर ट्वीट कर दी है।
मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ। डॉक्टर्स की निगरानी में मेदान्ता हस्पताल में हूँ।आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आयें हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जाँच करवाएं। केंद्रीय राज्य मंत्री रतन लाल कटारिया ने ट्विटर पर ट्वीट करके लिखा कि मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूँ। डॉक्टर्स की निगरानी में मेदांता हस्पताल में हूँ। आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे निकट संपर्क में आएं हैं, कृपया सावधानी बरतें और अपनी जांच करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!