करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मोहम्मद इलियास का दावा, यदि विधानसभा में भाजपा व्हिप जारी न करती तो कुछ औऱ ही होते परिणाम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक मोहम्मद इलियास का दावा, यदि विधानसभा में भाजपा व्हिप जारी न करती तो कुछ औऱ ही होते परिणाम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद इलियास ने राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय से एक भेंटवार्ता में कहा जो विधानसभा में कांग्रेस साबित करना चाहती थी वह उसमें कामयाब हो गयी हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस उन विधायकों को बेनकाब करना चाहती थी जो अखबारों में बयान देकर औऱ लोगो के बीच मे जाकर अपने आपको किसानों का हमदर्द औऱ हितेषी होने का दावा करते थे। हरियाणा के किसानों की नजर में वह सब बेनकाब हो चुके हैं। इलियास ने दावा करते हुए कहा यदि भाजपा और जेजेपी पार्टी व्हिप जारी न करती तो अविश्वास प्रस्ताव के परिणाम कुछ औऱ ही होते। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी हमेशा प्रदेश के मजदूर औऱ किसान वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!