Saturday, June 29, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापानीपतरोहतकसोनीपतहरियाणा

हरियाणा की जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार ;- भूपिंदर हुड्डा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार ;- भूपिंदर हुड्डा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक ;- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा नई पार्टी बनाने की अटकलों पर फिर हुड्डा ने ही विराम लगा दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं नई पार्टी नहीं बना रहा, कोई कुछ भी बोल देता है। कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए और अब भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस में जारी गुटबाजी के सवाल पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी या फूट नहीं है। सभी नेता एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उसकी तैयारियों में हम जुट भी गए है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार से हर वर्ग दुखी हैं। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!