Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा सिविल सचिवालय के 8 अधीक्षकों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सिविल सचिवालय के 8 अधीक्षकों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सिविल सचिवालय के 8 अधीक्षकों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।
राजेंद्र कुमार को पदोन्नति उपरांत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला में लगाया गया है।
कपिल ग्रोवर को पदोन्नति उपरांत सेवा-1 शाखा में लगाया गया है और पीएआर सैल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
ज्योति बाला अरोड़ा को पदोन्नति उपरांत सामान्य सेवाएं-2 शाखा में लगाया गया है। महेश शर्मा को पदोन्नति उपरांत प्रशासकीय शाखा में प्रशासनिक अधिकारी-2 नियुक्त किया गया है।
नरेश कुमार को पदोन्नति उपरांत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, पंचकूला में लगाया गया है। संजीव कुमार को पदोन्नति उपरांत आरवीए शाखा में लगाया गया है और हरियाणा सिविल सचिवालय में प्रोटोकोल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
रोहताश सिंह को पदोन्नति उपरांत मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री राजीव जैन के पास लगाया गया है। रमेश कुमार को पदोन्नति उपरांत मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव श्री दीपक मंगला के पास लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!