Saturday, July 27, 2024
Latest:
अपराधचंडीगढ़देश-विदेशपानीपतफरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद पुलिस कर्मीयों द्वारा महिला से मारपीट मामले में सभी 5 आरोपी गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फरीदाबाद पुलिस कर्मीयों द्वारा महिला से मारपीट मामले में सभी 5 आरोपी गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा पुलिस द्वारा फरीदाबाद जिले में एक महिला से अभद्रता की घटना में संलिप्त सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो पुलिस कर्मी व तीन विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री नवदीप सिंह विर्क ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस रिकॉर्ड समय में चार्जशीट दाखिल कर अदालत में फास्ट ट्रैक ट्रायल के लिए हर संभव प्रयास करेगी ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाई जा सके। इस बारे में पुलिस आयुक्त फरीदाबाद को आवश्यक निर्देश जारी कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच और ट्रायल की निगरानी करने का अनुरोध किया गया है।
श्री विर्क ने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा मीडिया में कथित तौर पर एक महिला की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद इस मामले का कडा संज्ञान लेते हुए पहले ही दो हेड कांस्टेबलों को निलंबित व तीन विशेष पुलिस अधिकारियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं। घटना के संज्ञान में आने के कुछ ही समय बाद मजबूत व संभव कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!