Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंदजॉब करियरज्योतिषदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विद्वान ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता जरूर हासिल होगी। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में गहराई बढ़ सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दूसरों की मदद करेंगे। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

वृष राशि: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। खुद को किसी रचनात्मक काम में लगायेंगे| आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपके काम से अधिकारी वर्ग खुश हो जायेंगे। किसी भी परिस्थिति में अपना काम समय पर कर लेंगे। रिश्तों के मामलों में आत्मविश्वास बढ़ेगा| आपकी सलाह किसी जरुरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा ही अच्छा होगा।

मिथुन राशि: आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज का दिन जीवन में बदलाव करने का है, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। कुछ मामलों में आज ना चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है। समय पर पूरी नींद लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

सिंह राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। किसी को उधार पैसा देने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें। इस राशि के वकीलों को किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। भगवान के प्रति आस्था बढ़ेगी। शाम को बच्चों के साथ पार्क जा सकते हैं, आप बेटर फील करेंगे। मंदिर में फल दान करें, जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा।

कन्या राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जरूरी बातों पर विचार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा| बिजनेसमैन के लिए दिन अच्छा है, आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। आज आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहेगा। किसी दोस्त का सहयोग प्राप्त होगा, लंबे समय से रूका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। हनुमान जी की आरती का पाठ करें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी। ख्याल रखें। इस राशि के जो लोग कॉस्मेटिक का बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें आर्थिक लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। ब्राहमण को कुछ दान करें, आपका दिन मंगलमय रहेगा।

तुला राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है , आप थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। दोस्तों के साथ डिनर पर जा सकते हैं| इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनके लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा| माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, परिस्थिति आपके अनुकूल बनेगी।

वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा।आज आप अपनी बात को स्पष्ट रूप से कहने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा, आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। आप किसी को महत्वपूर्ण मामलों में कारगर राय दे सकते हैं। हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं, आपको कामों में फायदा जरुर मिलेगा।

धनु राशि: आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। कामकाज से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी समारोह में ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए बहुत खास साबित होगा। बिजनेस को बढ़ाने के लिये आज किसी से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। गाय को छूकर प्रणाम करें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता राहेगा।

मकर राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में आपको थोड़ा विचार-विमर्श भी करना पड़ सकता है। सरकारी कामों को पूरा होने में रूकावट आ सकती है, धैर्य और संयम से काम लें। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आज धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। चिड़ियों को गेहूं का दलिया डालें, आपकी सभी परेशानियां दूर होगी।

कुंभ राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे। परिवार वालों के साथ दिन अच्छा बीतेगा, शाम को परिवार के साथ स्वादिटष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे। आज आप नई बातों को जानने के लिए उत्सुक होंगे। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। मांगलिक कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं, समय आपके अनुकूल रहेगा

मीन राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज समय का प्रयोग नए लोगों से मिलने-जुलने में करेंगे, तो इससे आपके सामने नए अवसर खुलेंगे। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलेगी। पुराने काम के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं, आपका मन प्रसन्न रहेगा। जरुरतमंद को वस्त्र दान करें, आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!