Saturday, July 27, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंदझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतरोहतकहरियाणा

रोहतक लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर हो रहा है प्रयासरत्त!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
रोहतक लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर हो रहा है प्रयासरत्त!L
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे प्रत्याशी अपने क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं और कहते हैं कि मेहनत का फल जरूर मिलता है। यदि बात रोहतक लोकसभा सीट की की जाए तो वहां पर कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा मैदान के बीच ही मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पुत्र हैं और वह रोहतक से तीन बार सांसद रह चुके है। इसी तरह डॉ अरविंद शर्मा भी सोनीपत लोकसभा सीट से और करनाल लोकसभा सीट से दो बार सांसद का पदभार संभाल चुके हैं। वर्तमान में डॉ अरविंद शर्मा भाजपा की टिकट से रोहतक लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वैसे तो यह रोहतक लोकसभा सीट दीपेंद्र हुड्डा भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ मानी जाती है। परंतु डॉ अरविंद शर्मा के मूल रूप से रोहतक और झज्जर के होने के कारण उनको क्षेत्रवासियों का पूरा सहयोग मिल रहा है। अब स्थिति यह है मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में माना जा रहा है जनता का और राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है अरविंद शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा को पूरी तरह से टक्कर दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी को मोदी लहर का भी फायदा हो सकता है। परंतु कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को अभी हम किसी तरह से कमजोर नहीं मान सकते है इसलिए अभी यह कहना मुश्किल है कि कौन सी पार्टी का उम्मीदवार जीतेगा। फिर भी भाजपा उम्मीदवार डॉ अरविंद शर्मा धीरे-धीरे अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए जीत की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। आप और जेजेपी पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार भी रोहतक में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। इसी तरह इनेलो भी अपनी पुरानी छवि को बरकरार रखने की कोशिश में लगी हुई है। यह तो आने वाला समय ही बताएगा रोहतक से कौन सी पार्टी का उम्मीदवार विजेता का सेहरा बंधेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!