Wednesday, July 3, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

मुख्यमंत्री खट्टर ने माना हरियाणा में हुआ भाजपा और आकली दल का चुनावी समझौता*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मुख्यमंत्री खट्टर ने माना हरियाणा में हुआ भाजपा और आकली दल का चुनावी समझौता*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जींद ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कई मीटिंग में कहा कि भाजपा किसी भी विपक्षी दल के साथ चुनावी समझौता नहीं करेगी।परन्तु आखिरकार उन्होंने हरियाणा में अकाली दल के साथ चुनावी समझौता कर ही लिया। पंजाब, उत्तराखंड और दिल्ली की तरह अब हरियाणा में भी शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन हो गया है। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि शिअद सहज स्वाभाविक सहयोगी होगा और लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों को जिताने में अहम योगदान देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा अपने मजबूत काडर और सहयोगियों के बूते पर सभी 10 सीटों को बड़े अंतर से जीतकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाएगी। शुक्रवार को नरवाना में जाट धर्मशाला परिसर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शिरोमणि अकाली दल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य बलविंद्र सिंह, शिअद हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष शरण जीत सिंह सौंथा एवं विधायक बलकौर सिंह के साथ पत्रकारों से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की कि शिरोमणि अकाली दल वर्तमान आम चुनाव के दौरान हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों को अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा शिअद के सहयोग का निश्चित तौर पर भाजपा को लाभ मिलेगा और लोकसभा की सभी 10 सीटों पर भाजपा बड़े अंतर से जीत प्राप्त करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!