परिवहन विभाग के अनुभवी एवं CTU के पूर्व डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह के तबादले से यूटी की परिवहन प्रोग्रेस स्पीड पालिसी में आ सकती है मुश्किलें!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
परिवहन विभाग के अनुभवी एवं CTU के पूर्व डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह के तबादले से यूटी की परिवहन प्रोग्रेस स्पीड पालिसी में आ सकती है मुश्किलें!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ में अनेको विभाग की सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाने
वाले हरियाणा कैडर के HCS प्रद्युम्न सिंह का हाल ही में तबादला कर दिया गया। यह प्रशासन का विशेषाधिकार होता है। माना जा
रहा है कि ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ में ग्रीन ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने में एचसीएस प्रद्युम्न सिंह का विशेष योगदान है। कोर्ट केस के
चलते देर से टेंडर होने के बावजूद चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग के डायरेक्टर प्रद्युम्न सिंह की बेहतर सोच औऱ मेहनत के कारण केंद्र ने चंडीगढ़ के लिए 100 ई-बसों को मंजूरी मिली। तत्कालीन निदेशक की सुझभुझ के कारण विभाग ने ठेकेदार को नई बसें समय पर देने के कूटनीति का प्रयोग करके बसे समय पर चलाई। हरियाणा रोडवेज में जीएम पद पर रहते हुए प्रद्युम्न सिंह ने जो अनुभव हासिल किया था उसका उचित प्रयोग उन्होंने सीटीयू में रहते किया और CTU को बुलंदियों पर लेकर गए। सीटीयू के पूर्व निदेषक के बदले जाने को लेकर जब हमारी मीडिया टीम ने सीटीयू के कर्मचारियों और अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया सीटीयू के कर्मचारी हतप्रभ है कि हमारी परिवहन नीति को ऊचांइयों पर ले जाने वाले तथा कर्मचारियों का हमेशा हित सोचने वाले अधिकारी प्रद्युम्न सिंह सर को क्यों बदल दिया। कर्मचारी कह रहे हैं यदि पूर्व निदेशक प्रद्युम्न सिंह सर एक या दो साल CTU के निदेशक के पद पर और रह जाते तो पब्लिक सेवा में CTU पूरे देश मे नम्बर वन पर आ जाता।

