*संकल्प को साकार करते हुए 18 विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 1,665 करोड़ रुपये की राशि लाखों लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे की स्थानांतरित*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*संकल्प को साकार करते हुए 18 विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 1,665 करोड़ रुपये की राशि लाखों लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे की स्थानांतरित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार ने अन्त्योदय के अपने संकल्प को साकार रूप देते हुए आज 18 विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 1,665 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि सीधे प्रदेश के लाखों लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की। सीएम नायब सैनी तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार का लक्ष्य हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता और लाभ पहुँचाना है। इसी दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए, यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाते हुए प्रदेश को समृद्धि के नए आयामों की ओर अग्रसर किया जाए।