Friday, June 26, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगाया देशविरोधी बयान देने का आरोप, सरकार से मुकदमा दर्ज करने की मांग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगाया देशविरोधी बयान देने का आरोप, सरकार से मुकदमा दर्ज करने की मांग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भिवानी ;- हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर विदेशों में भारत के खिलाफ बयान देने का आरोप लगाया है। जारी एक बयान में प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी देश के अपमान का कोई भी अवसर नहीं छोड़ते।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विदेश दौरों के दौरान दिए गए बयानों से देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। शर्मा ने आरोप लगाया कि अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम में ऐसे मंच से उनका संबोधन हुआ, जिसका संचालन भारत में प्रतिबंधित एक संगठन से जुड़े लोगों द्वारा किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि लंदन स्थित कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी ने भारत के खिलाफ टिप्पणी की, तो वहां मौजूद कुछ भारतीय छात्रों ने विरोध स्वरूप नारेबाजी की।
हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता ने कांग्रेस को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है और लोकतंत्र में सरकार के निर्णयों का विरोध करना विपक्ष का नैतिक दायित्व होता है।
उन्होंने कहा कि जब बात देशहित की हो तो विपक्ष को भी सत्ता पक्ष के साथ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। प्रो. शर्मा ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में ऐसे मंचों पर बोलते हैं, जिनका संचालन कथित रूप से भारत विरोधी ताकतें करती हैं, और वहां देश के खिलाफ टिप्पणी करना राजनीतिक मर्यादा के अनुरूप नहीं है।
उन्होंने कहा कि भाजपा भी अतीत में विपक्ष में रही है, लेकिन पार्टी ने हमेशा एक मजबूत और जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाई तथा कभी भी विदेश जाकर भारत विरोधी मंचों से देश के खिलाफ बयान नहीं दिए।
प्रो. शर्मा ने यह भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सराहा गया है, जो भारत के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, अभिलाष जांगड़ा, पवन जांगड़ा,सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!