विपक्ष लगा चुका है सरकार पर आरोप / हरियाणा की नायब सरकार में नही रुक पा रहा भ्र्ष्टाचार! / रंगे हाथ पकड़ा गया CMO*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
विपक्ष लगा चुका है सरकार पर आरोप / हरियाणा की नायब सरकार में नही रुक पा रहा भ्र्ष्टाचार! / विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा CMO*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पलवल ;- हरियाणा के पलवल में जिला नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन जय भगवान जाटान को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। सिविल सर्जन अभी हाल ही में शुरू हुए निजी अस्पताल को बंद करने की धमकी दे रहे थे।बताया गया कि सिविल सर्जन द्वारा 15 लाख की रिश्वत मांगी जा रही थी। पीड़ित ने सिविल सर्जन को तीन लाख रुपये दे दिए थे। वहीं, बकाया रकम की मांग की जा रही थी।
गुरुग्राम विजिलेंस की टीम ने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे जिला नागरिक अस्पताल परिसर में छापेमारी कर जिला सिविल सर्जन को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही सिविल सर्जन की अलमारी से बरामद तीन लाख की नकदी बरामद हुई।

