करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के अथक प्रयास से पर्यटन को डिजिटलाइजेशन से मिली नई पहचान / राजस्व में हुई 33.9% वृद्धि*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के अथक प्रयास से पर्यटन को डिजिटलाइजेशन से मिली नई पहचान / राजस्व में हुई 33.9% वृद्धि*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में हरियाणा पर्यटन निगम ने डिजिटल बुनियाद पर एक महत्वपूर्ण छलांग लगाई है। राज्य के 42 प्रमुख पर्यटक स्थलों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू होने के बाद से पर्यटन निगम को 33.9 प्रतिशत राजस्व वृद्धि दर्ज हुई है। अब जल्द ही बैंक्वेट हाल, कन्वेंशन सेंटर और लॉन की बुकिंग ऑनलाइन करने की तैयारी है।डॉ. अरविंद शर्मा ने जानकारी दी कि जनवरी 2025 में पर्यटन निगम की वेबसाइट www.haryanatourism.gov.in की शुरुआत की गई थी। इस पोर्टल को मेक माय ट्रिप, गो इबिबो, अगोडा, एक्सपेडिया और क्लियर माय ट्रिप जैसे निजी बुकिंग प्लेटफॉर्म्स से जोड़ते हुए एक सेंट्रलाइज्ड डैशबोर्ड विकसित किया गया है, जिससे पारदर्शी और सुलभ बुकिंग प्रक्रिया सुनिश्चित हो सकी है।उन्होंने बताया कि अप्रैल 2023 में 7254 कमरों की बुकिंग से जहां 1.78 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ था, वहीं अप्रैल 2025 में 9618 कमरों की बुकिंग के जरिए 2.63 करोड़ रुपए अर्जित किए गए, जो बीते दो वर्षों में 47.5% की वृद्धि को दर्शाता है।पर्यटन मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब जल्द ही बैंक्वेट हॉल, कन्वेंशन सेंटर और लॉन की बुकिंग भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। इससे आमजन को अधिक पारदर्शिता और आसानी से सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने इसे तकनीक के माध्यम से पर्यटन क्षेत्र को आत्मनिर्भर और व्यावसायिक रूप से अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम बताया।हरियाणा पर्यटन निगम के इस डिजिटल बदलाव ने न केवल राजस्व में वृद्धि की है बल्कि पर्यटकों को बेहतर अनुभव और भरोसेमंद सेवा भी उपलब्ध कराई है, जिससे प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!