करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणवीं गायक मासूम शर्मा के हक में उतरे मंत्री, विधायक तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणवीं गायक मासूम शर्मा के हक में उतरे मंत्री, विधायक तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- लंबे समय से सोशल मीडिया पर गायक मासूम शर्मा के गानों को बैन करने को लेकर लोग सरकार औऱ अन्य गायकों पर तरह तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मंत्री तथा विधायक के साथ साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली को भी मीडिया के सामने आना पड़ा। आज हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का मुद्दा भी गरमाया। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने मासूम शर्मा के गानों पर लगाए जा रहे बैन पर बोलते हुए कहा कि मासूम शर्मा, अंकित बालियान और नरेंद्र भगाना के गाने के बैन किए जा रहे हैं। ये कलाकारों के साथ ज्यादती है।उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ही सीधे सवाल पूछते हुए कहा कि यह बताएं कि ऐसा क्यों हो रहा है। अहम बता यह है कि नायब सरकार के दो मंत्री – डॉ. अरविंद शर्मा और कृष्ण कुमार बेदी भी सिंगरों का समर्थन करते नजर आए।डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि इन सिंगरों ने हरियाणा की शान में काफी काम किया है। सरकार इस मामले में गंभीर है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में उनकी मुख्यमंत्री से भी बात हुई है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार कलाकारों के मान सम्मान में कोई कमी आने नहीं देगी। वहीं कृष्ण बेदी ने कहा – मैं अरविंद शर्मा के तर्क से सहमत हूं। मैं हरियाणा के इन सिंगरों का समर्थन करता हूं। पहले हम शादी बारात में पंजाबी गाने चलाते थे, आज हमें इनके माध्यम से हरियाणा के गानों को बजाने का मौका मिला है। मैं सीएम साहब से अनुरोध करना चाहता हूं कि इस मामले में जरूर कोई फैसला करें। वही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन बडौली ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था। मासूम शर्मा के गाने क्यों बैन हुए है इसकी हम जांच करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!