नगर निगम व परिषद चुनावो में भी बिना संगठन के लड़ने वाली हरियाणा कांग्रेस का हश्र लोकसभा तथा विधानसभा के परिणामों जैसा होगा?
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नगर निगम व परिषद चुनावो में भी बिना संगठन के लड़ने वाली हरियाणा कांग्रेस का हश्र लोकसभा तथा विधानसभा के परिणामों जैसा होगा?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- प्रदेश के छोटे बड़े सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह मानना है कि मानो हरियाणा कांग्रेस ने छोटे चुनाव से लेकर बड़े चुनावों तक हारने की ठान ली है। जब तक हरियाणा में कांग्रेस का प्रदेश संगठन खड़ा नही होता तब तक हरियाणा में कांग्रेस किसी भी तरह का कोई भी चुनाव जीतने में कामयाब नही हो सकती। बड़े उदास मन से एक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा जिस तरह से लोकसभा औऱ विधानसभा चुनावो में कांग्रेस का जो हश्र हुआ है या यह कहिए कि हार का मुंह देखना पड़ा है उससे भी कांग्रेस आलाकमान ने सबक नही लिया। प्रदेश में गुटबाजी के चलते कांग्रेस का संगठन खड़ा नही हो पा रहा है। इसी कारण से कांग्रेस प्रदेश में बार बार चुनाव हार रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी खत्म हो जाये और प्रदेश स्तर से ब्लाक स्तर तक संगठन खड़ा हो जाए तो कांग्रेस को नगरनिगम तथा नगर परिषद चुनावों में जीतने से कोई ताकत रोक नही सकती। लेकिन गुटबाजी खत्म होने औऱ प्रदेश में कांग्रेस संगठन खड़ा होने के आसार बहुत ही कम लगते हैं।