Thursday, October 3, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*हरियाणा के केन्द्रीय मंत्रीयों की कुर्सी पर खतरा / लोकसभा की विधानसभा सीट पर यदि भाजपा प्रत्याशी हारे तो होगी मंत्रिपरिषद से छुट्टी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा के केन्द्रीय मंत्रीयों की कुर्सी पर खतरा / लोकसभा की विधानसभा सीट पर यदि भाजपा प्रत्याशी हारे तो होगी केंद्रीय मंत्रिपरिषद से छुट्टी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा की हालत 2014 तथा 2019 के विधानसभा चुनाव जैसी नहीं है। अथवा यह भी कह सकते हैं कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा भाजपा की 5 लोकसभा सीट हारने से पार्टी का ग्राफ एकएक ग्राफ बहुत निचले स्तर पर आ गया है। यही स्तिथि विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल रही है। यह नही कह सकते कि हरियाणा में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। धरातल पर रिपोर्ट कुछ औऱ है इस बार प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं चल रही है। अब सवाल यह उठता है कि हरियाणा से तीन सांसद केंद्र में मंत्री बने हुए हैं। एक लोकसभा में 9 विधानसभा होती है तो तीन लोकसभा में 27 विधानसभा हो जाती है। जिन लोकसभा में से 3 सांसद केंद्र में मंत्री पद पर आसीन है। उन लोकसभा की सभी विधानसभा पर भाजपा उम्मीदवारों को जीतना चाहिए। यदि हरियाणा के तीनो मंत्रियों की लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार विधानसभा चुनाव हारे तो विश्वास के साथ कह सकते हैं की इन मन्त्रियों की मोदी मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!