करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

पूर्व मंत्री कर्णदेव कम्बोज का फूटा गुस्सा, पूर्व सीएम खट्टर पर षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप!/ कहा भाजपा ने गद्दार को दी टिकट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पूर्व मंत्री कर्णदेव कम्बोज का फूटा गुस्सा, पूर्व सीएम खट्टर पर षड्यंत्र रचने का लगाया आरोप!/ कहा भाजपा ने गद्दार को दी टिकट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से 67 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद टिकट न मिलने से नाराज नेता बगावत में उतर आए हैं। रादौर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सभी पदों से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को मनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर शाम मंधार गांव में पहुंचे थे। कर्णदेव कांबोज फिर भी नहीं माने। इसके बाद शुक्रवार को पूर्व मंत्री ने रादौर की कांबोज धर्मशाला में समर्थकों की बैठक बुलाई। बैठक में कर्णदेव ने भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा को न केवल गद्दार कहा बल्कि 2014 के चुनाव में झूठा हलफनामा देने का भी आरोप लगाया।
कर्णदेव ने भाजपा को अपनी मां बताते हुए कहा कि वह पार्टी में ही रहेंगे। यदि भाजपा ने दो दिन में प्रत्याशी बदलने को लेकर यदि कोई निर्णय नहीं लिया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। वहीं नाराज चल रहे कर्णदेव को भाजपा हाईकमान ने बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है।
कर्णदेव कांबोज भाजपा से इतने नाराज हैं कि उन्हें मनाने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी से उन्होंने हाथ तक नहीं मिलाया। सीएम के वापस लौटने के बाद कर्णदेव ने कहा कि सीएम ने उनसे कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उनका टिकट कैसे कट गया। नायब सैनी को भी कठपुतली बनाया जा रहा है। सीएम के कहने से भी किसी को टिकट नहीं दी जा रही। उन्होंने तो पूर्व सीएम मनोहर लाल पर षड़यंत्र रचने का आरोप लगाया। कर्णदेव ने कहा कि मनोहर लाल से उनकी बात हुई थी। वह उन्हें कहीं एडजस्ट करने की बात कह रहे थे। कांबोज धर्मशाला में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि गठित की गई 22 सदसीय कमेटी के सदस्यों को अधिकार दिया गया कि वह आगामी रणनीति को लेकर कोई निर्णय लें। बैठक में आए वक्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री को भाजपा की तरफ से टिकट न दिए जाने पर जमकर कोसा। कर्णदेव ने कहा कि उन्होंने लगातार पांच वर्ष तक रादौर विधानसभा व प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्य किया। ओबीसी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा। लेकिन पार्टी ने उनके कार्यों को नजरअंदाज कर एक ऐसे गद्दार को पार्टी की टिकट थमा दी, जिसने 2019 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हरवाने का काम किया। पार्टी को गलत व्यक्ति को टिकट दिए जाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पार्टी की रादौर व इंद्री विधानसभा क्षेत्र में बुरी तरह से हार होगी। कर्णदेव कांबोज ने कहा कि इस चुनाव में भाजपा 15 से 16 सीटों पर प्रदेश में सिमट कर रह जाएगी। वह कार्यकर्ताओं को बीच में नहीं छोड़ेंगे। वह भाजपा पार्टी नहीं छोड़ेंगे। पार्टी उनकी मां है, लेकिन ऐसे व्यक्ति को हरवाने का काम करेंगे, जिसने पार्टी के उम्मीदवार की पीठ में छुरा घोंपा हो। कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य हैं, जिनकी सहमति से ही आगामी निर्णय लिया जाएगा। यदि दो दिन में पार्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। कांबोज ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेशभर में टिकटों का गलत वितरण कर पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम किया है। जिसका लाभ कांग्रेस को मिलने जा रहा है।
पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज का कहना है कि सीएम नायब सैनी उनसे बात करने आए थे। उनके समक्ष मैंने व समर्थकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। दिल्ली हाईकमान ने उन्हें फोन कर बातचीत के लिए बुलाया है। अब वहां क्या बातचीत होती है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!