Wednesday, July 3, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशहरियाणा

विधानसभा सदन हुआ शर्मसार, ‘गुंडागर्दी’ शब्द पर विधायकों और मंत्रियों ने लांघी अभद्रता की सीमा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
विधानसभा सदन हुआ शर्मसार, ‘गुंडागर्दी’ शब्द पर विधायकों और मंत्रियों ने लांघी अभद्रता की सीमा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- प्रदेश की जनता के हितों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को एक दिन के लिए विधानसभा में जुटे हरियाणा के विधायक अपनी मर्यादा भूलकर अभद्रता की सभी सीमाएं पार कर गए। राज्य मंत्री कृष्ण बेदी व हथीन के विधायक केहर सिंह में तो मारपीट की नौबत आ गई। हंगामे के बीच सदन में विपक्ष और सत्ता पक्ष ने आपस में एक दूसरे के प्रति न केवल अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल किया बल्कि आपत्तिजनक इशारे भी किए। हालात बेकाबू हुए तो स्पीकर ने मार्शलों की मदद से स्थिति को संभाला।
सदन में किसानों के मुद्दे पर पहले से ही हंगामा चल रहा था। इसी बीच राज्य मंत्री कृषण बेदी ने अभय चौटाला की तरफ इशारा करते हुए उनके विरुद्ध टिप्पणी कर डाली। बेदी की टिप्पणी अभय की भाभी और डबवाली विधायक नैना सिंह चौटाला व उनके भतीजों-दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला द्वारा दिए जा रहे बयानों से जुड़ी थी। इसमें उन्होंने कथित तौर पर ‘गुंडागर्दी’ शब्द का इस्तेमाल किया। इस पर अभय चौटाला भड़क गए। अभय अपनी सीट छोड़कर सीधे स्पीकर कंवरपाल गुर्जर के सामने वेल में जा पहुंचे और उनसे बेदी की शिकायत की। अभय ने बेदी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द पर कड़ी आपत्ति जताई।
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु इस दौरान कुछ बोलने ही वाले थे कि अभय सीधे कैप्टन के पास जा पहुंचे। वहां उन्होंने तल्खी में कैप्टन अभिमन्यु का हाथ पकड़ लिया और उन्हें कुछ समझाने का प्रयास किया। इसे लेकर अभिमन्यु व अभय में भी बहस हो गई। इस बीच इनेलो विधायक केहर सिंह और इनेलो के आधा दर्जन विधायक राज्य मंत्री कृष्ण बेदी की तरफ लपक लिए। इनेलो विधायक बेदी के प्रति अभद्र शब्दावली का इस्तेमाल करते हुए जैसे ही आगे बढ़े तो बेदी के साथ बैठे खाद्य एवं आपूॢत राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज व साथ के बैंच पर मौजूद स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन उनके बचाव में आ गए।
विधायक केहर सिंह ने एक बार तो हाथ उठाने का भी प्रयास किया। जवाब में बेदी ने भी हवा में अपना हाथ लहरा दिया। दोनो एक-दूसरे को बाहर निकलने पर देख लेने जैसी धमकियां भी देते सुनाई दिए। यही नहीं, सदन को अमर्यादित करते हुए इनेलो-भाजपा विधायकों ने एक दूसरे को आपत्तिजनक इशारे भी किए। स्थिति बिगड़ते देख स्पीकर ने मार्शलों को सदन के भीतर उतार दिया। विधायक और मार्शल अगर बीच में नहीं आते तो बेदी व केहर सिंह के बीच हाथापाई की नौबत आ सकती थी।
मानसून सत्र में निकले थे जूते.
विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और पलवल से कांग्रेस विधायक कर्ण सिंह दलाल के बीच जूते निकल आए थे। उस दौरान भी दोनों नेताओं के बीच किसी टिप्पणी को लेकर ही बवाल हुआ था।

जेजेपी के गठन के बाद पहली बार सदन में पहुंची नैना चौटाला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- बेटे दुष्यंत चौटाला द्वारा जननायक जनता पार्टी का गठन कर देने के बाद नैना चौटाला पहला विधानसभा सत्र अटैंड करने आज विधानसभा पहुंची। नैना चौटाला विधानसभा में इनेलो के साथ ही बैठी हालांकि इनेलो विधायकों द्वारा किए गए हंगामे में नैना चौटाला शामिल नहीं हुई।

करण दलाल का निलंबन रद्द*
,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ :- हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को पलवल के विधायक करण सिंह दलाल का निलंबन एक साल के लिए वापस हो गया। इसके बाद दलाल ने सदन के बाहर प्रदर्शनी लगाने का फैसला वापस ले लिया। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला और करण सिंह दलाल के बीच जूते निकलने के बाद स्पीकर ने दलाल को एक साल के लिए सदन की कार्यवाही में भाग लेने से रोक दिया था। दलाल ने दो दिन पहले ही अपने निलंबन को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, जिसके बाद अदालत ने स्पीकर को नोटिस देकर जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!