करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा की शिक्षा मंत्री त्रिखा की कार्यशैली का क्या कहना! गैर सरकारी स्कूलों पर अंकुश लगाना शिक्षा मंत्री के बस की बात नही!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की शिक्षा मंत्री त्रिखा की कार्यशैली का क्या कहना!गैर सरकारी स्कूलों पर अंकुश लगाना शिक्षा मंत्री के बस की बात नही!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़/करनाल ;- प्रदेश में जब भी कोई संस्था अपनी मनमर्जी करती हैं तो जनता की फरियाद पर प्रदेश सरकार उस संस्था पर लगाम लगाती हैं। परन्तु हरियाणा सरकार की बात ही कुछ अलग है। हरियाणा की शिक्षा मंत्री गैर सरकारी स्कूलों पर लगाम लगाने की बजाय शायद उनका हौंसला बड़ा रही हैं। हरियाणा में प्राइवेट स्कूल अपनी मनमर्जी की फीस बढ़ाकर स्टूडेंट्स औऱ उनके अभिभावकों का खून चूस रहे है। मनमर्जी की फीस वसूल रहे है। प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का पत्रकारों को कहना है कि कोई जबरदस्ती थोड़ी न है कि उसी स्कूल में पढ़ना है, स्कूल बदल लो। मंत्री मैडम यह सलाह देते हुए शायद कुछ भूल गयी। मंत्री मैडम स्कूल बदलने की सलाह दी है तो सरकारी स्कूलों में सुविधा भी दो तांकि बच्चे खुशी खुशी सरकारी स्कूलों में जाए। शायद यह शिक्षामंत्री औऱ शिक्षा विभाग के बस की बात नही है। शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा शनिवार देर शाम करनाल के घरौंडा में आई थी। पत्रकारों के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने यहां तक कह दिया कि जितना गुड़ हम खाएंगे, उसकी कीमत भी तो अदा करनी पड़ेगी। शिक्षामंत्री के जवाब पर प्रदेश की जनता हतप्रभ रह गयी औऱ कहने लगी सरकारी स्कूलों पर अंकुश लगाना शिक्षा मंत्री के बस की बात नही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!