करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कांग्रेसी सांसद शैलजा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा हरियाणा में अब दूसरा पड़ाव विधानसभा चुनाव, जीतने के लिए कार्यकर्ता अभी से कस ले कमर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कांग्रेसी सांसद शैलजा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा हरियाणा में अब दूसरा पड़ाव विधानसभा चुनाव, जीतने के लिए कार्यकर्ता अभी से कस ले कमर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
फतेहाबाद/टोहाना ;- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव, उत्तराखंड की प्रभारी एवं सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव का पड़ाव पार कर दिया है। अभी हरियाणा में अगला पड़ाव पार और करना है, सब मिलजुल काम कर रहें है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जो कल तक किसी को अपने पास में खड़ा तक नहीं होने देते थे, आज वो दूसरे लोगों का हाथ पकड़कर चल रहे है और उन्हें गले लगा रहे है। यहीं लोकतंत्र की ताकत है, जो अच्छे-अच्छे तानाशाह का अहम और वहम दोनों दूर कर देती है। वे वीरवार को धन्यवादी दौरे में टोहाना के मैरिज पैलेस में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने पहुंची थी। सैलजा ने कहा कि टोहाना हलके से जनता ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है, वे उसे कभी नहीं भूलेंगी। इस मान सम्मान को डबल करके हर कार्यकर्ता को लौटाऊंगी। एक पड़ाव पार हो चुका है, जिसमें जनता ने भाजपा सरकार को उसकी हकीकत बता दी है, हरियाणा में अब दूसरा पड़ाव तीन माह बाद विधानसभा चुनाव का है, जिसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कस लेनी चाहिए। मिलजुलकर ही इस मुकाम को हासिल किया जा सकता है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और न्याय यात्रा का असर लोकसभा चुनाव में दिखाई दिया, राहुल गांधी का संदेश जन जन तक पहुंचाने के लिए उनके द्वारा निकाली गई कांग्रेस संदेश यात्रा का प्रभाव हरियाणा में साफ दिखाई दिया।
जो मुख्यमंत्री की दावेदारी करता है, उसे सोचना चाहिए इस दौड़ में कोई और भी शामिल हैं
सैलजा ने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री की दावेदारी करता है तो उसे यह सोचना चाहिए कि इस दौड़ में कोई और भी शामिल हैं। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि वे ही नहीं पूरा हरियाणा सैलजा को मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहता है। इस पर सैलजा ने कहा कि सारे काम प्राथमिकता से होंगे, मिल बैठकर काम करेंगे, कमेटियां बनाई जाएंगी। हर कमेटी अपना-अपना काम करेगी ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। राजनीति में कार्यकर्ता सबसे अहम कड़ी होता है, कार्यकर्ता ही नेता बनाता है, हम सबको मिलजुलकर रहना है, काम करना है। हमारी यही ताकत और जनता का आशीर्वाद झूठ पर टिकी भाजपा सरकार को बाहर का रास्ता दिखाकर रहेगी।कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पूर्व पंचायत मंत्री और जजपा से विधायक देवेंद्र सिंह बबली के कार्यालय पहुंच कर सबको चौंका दिया। उनके स्वागत के लिए देवेंद्र बबली कार्यालय के आगे खड़े मिले। बाद में उन्होंने देवेंद्र बबली और उनके समर्थकों का चुनाव में सहयोग देने के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!