Wednesday, September 11, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*नवगठित होने वाली मोदी सरकार में जानिये हरियाणा से किस-किस MP की मंत्री बनने की लगेगी लॉटरी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*नवगठित होने वाली मोदी सरकार में जानिये हरियाणा से किस-किस MP की मंत्री बनने की लगेगी लॉटरी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद प्रदेशवासियों के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है है कि एनडीए की सरकार बनने के बाद हरियाणा भाजपा के किस किस सांसद को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।
2019 में हरियाणा के दो सांसद केंद्र की सरकार में मंत्री थे। इनमें गुरुग्राम के सांसद राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर शामिल थे। दोनों ही इस बार भी जीते हैं। मगर नवनिर्वाचित दोनों सांसदों की मंत्री बनने की दौड़ इतनी आसान नहीं होने वाली है। राव, गुर्जर के अलावा धर्मबीर सिंह भी केंद्रीय मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। हालांकि हरियाणा के दो सांसदों को जब मंत्री बनाया गया था, तो उस दौरान भाजपा अकेले ही बहुमत में थी। इस बार स्थितियां बदली हुई हैं। केंद्र में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। भाजपा पर एनडीए में शामिल घटक दलों के सदस्यों को भी मंत्री बनाने का दबाव होगा। उधर, चार महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में संभव है कि इस बार केंद्र में दो के बजाय तीन सांसद को मंत्री पद से नवाजा जाए।
*मनोहरलाल ;-* सांसद मनोहरलाल खट्टर के सीएम रहते ही प्रदेश में भाजपा के खिलाफ राज्य में सत्ता विरोधी लहर बनी। अब चार महीने बाद राज्य में चुनाव होने हैं। भाजपा किसी कीमत पर नहीं चाहेगी कि खट्टर की वजह से प्रदेश में फिर से भाजपा के खिलाफ नाराजगी का माहौल बने। ऐसी स्थिति में मनोहरलाल का मंत्री बनना मुश्किल है।

*राव इंद्रजीत ;-*
राव इंद्रजीत छठी बार सांसद बने हैं। अहीरवाल बेल्ट में उनका दबदबा है। भिवानी-महेंद्रगढ़ के अहीरवाल बेल्ट में धर्मबीर को जिताने में उनकी भूमिका काफी अहम रही है। अहीरवाल बेल्ट में 14 विधानसभा क्षेत्र हैं। राज्य सरकार बनाने में इस बेल्ट की भूमिका अहम होती है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए राव इंद्रजीत को केंद्र के मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। मगर इस बार उनका दबदबा कुछ कम हुआ है। वह लड़खड़ाते हुए जीते हैं। पैतृक हलके में उन्हें कम वोट मिले हैं।

*कृष्णपाल गुर्जर*
लगातार तीन जीत हासिल करने वाले कृष्णपाल गुर्जर 2014 और 2019 की केंद्र की सरकार में मंत्री रहे हैं। पीएम मोदी के साथ उनकी अच्छी दोस्ती है। मोदी के साथ उन्होंने संगठन में काम भी किया है। इस बार उनका काफी विरोध था, इसके बावजूद वह अपनी सीट जीतने पर कामयाब रहे। ऐसे में इस बार भी वह मंत्री बनने के दौड़ में शामिल हैं। हालांकि विधानसभा चुनाव में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए उनका मंत्री बनना थोड़ा बहुत मुश्किल हो सकता है।

*धर्मबीर सिंह*
जीत की हैट्रिक लगाने वाले धर्मबीर सिंह भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। हरियाणा में जाट बिरादरी से आने वाले भाजपा के वह इकलौते सांसद हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाट बिरादरी की नाराजगी साफ तौर पर देखी गई है। जाट बेल्ट में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है। आने वाले विधानसभा चुनाव भाजपा जाटों की नाराजगी नहीं झेलना चाहती है। इसलिए जाटों को भाजपा से जोड़ने के लिए धर्मबीर को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है।
*नवीन जिंदल*
कुरुक्षेत्र लोकसभा से बहुत ही कम अंतर से जीतने वाले जिन्दल का मंत्री बनना न के बराबर है। क्योंकि उनकी पैरवी करने के लिए उनके साथ प्रदेश भाजपा का कोई भी बड़ा नेता नही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!