Sunday, July 7, 2024
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

इनैलो ने जारी की तीन लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, हिसार से लड़ेगी सुनैना चौटाला, रोचक होगा मुकाबला*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इनैलो ने जारी की तीन लोकसभा प्रत्याशियों की सूची, हिसार से लड़ेगी सुनैना चौटाला, रोचक होगा मुकाबला*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने लोकसभा चुनाव को लेकर तीन प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें कुरुक्षेत्र से अभय चौटाला, अंबाला से गुरप्रीत सिंह और हिसार से सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा गया है।
हरियाणा में भाजपा सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है, वहीं जजपा ने भी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस की 9 सीटों पर सभी को प्रत्याशियों का इंतजार है, वहीं आम आदमी पार्टी ने अपने खाते की सीट कुरुक्षेत्र से काफी पहले प्रत्याशी उतार दिया था।
नैना चौटाला, राव बहादुर सिंह, रमेश खटक, राहुल फाजिलपुरिया, नलिन हुड्डा – फोटो : अमर उजाला
जजपा के पांच प्रत्याशियों की पहली सूची हो चुकी जारी
जननायक जनता पार्टी ने हिसार से विधायक नैना सिंह चौटाला को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं गुरुग्राम से राहुल यादव फाजिलपुरिया को उतारा है। सिरसा से पूर्व विधायक रमेश खटक को टिकट दिया है। भिवानी-महेंद्रगढ़ से पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह को मैदान में उतारा है। जजपा ने फरीदाबाद से नलिन हुड्डा को टिकट दिया है।
ये हैं भाजपा के दस उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में दसों सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा ने पूर्व सीएम मनोहर लाल को करनाल से मैदान में उतारा है। करनाल लोकसभा सीट पर 2019 में भाजपा को देश की दूसरी सबसे बड़ी जीत मिली थी और यहां से संजय भाटिया लोकसभा पहुंचे थे। अंबाला से बंतो कटारिया, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, भिवानी महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, सिरसा से अशोक तंवर, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से, रणजीत चौटाला को हिसार, अरविंद शर्मा को रोहतक से और मोहनलाल को सोनीपत लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है।
*हिसार में चौटाला बनाम चौटाला बनाम चौटाला*
भाजपा उम्मीदवार रणजीत को टक्कर देने मैदान में जजपा से बहू नैना उतरीं हैं। वहीं इनेलो की ओर से सुनैना चौटाला को टिकट मिल गई है। इसके अलावा कांग्रेस का प्रत्याशी अभी मैदान में नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!