Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भाजपा आलाकमान ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट, अश्विनी वैष्णव तथा 4 अन्य को मिला मौका*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा आलाकमान ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की नई लिस्ट, अश्विनी वैष्णव तथा 4 अन्य को मिला मौका*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की एक और कैंडिडेट लिस्ट सामने आई है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 5 उम्मीदवारों का ऐलान किया है, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी नाम शामिल है। भाजपा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को क्रमशः ओडिशा और मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। अगर ये दोनों निर्वाचित होते हैं, तो यह लगभग तय है कि इन राज्यों से दोनों नेताओं का यह दूसरा राज्यसभा कार्यकाल होगा। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन के अलावा, भाजपा ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए तीन और नामों का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर मध्य प्रदेश से भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन भरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!