Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी, पाले ने बढ़ाई परेशानी, पंजाब चार दिन कोहरे का अलर्ट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी, पाले ने बढ़ाई परेशानी, पंजाब चार दिन कोहरे का अलर्ट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- पंजाब समेत उत्तर पश्चिम भारत में एक दिन की मामूली राहत के बाद गलन वाली ठंड फिर बढ़ गई है। कई जगह घना कोहरा छाया रहा, खासकर रात और सुबह के समय। दिन में हल्की धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं ने उसकी गर्मी को बेअसर कर दिया। इसका असर तापमान पर पड़ा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई कई जगह यह गिरावट ज्यादा रही।
पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड के बीच पाले ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक एके सिंह के मुताबिक शीतलहर के चलते पंजाब में कुछ जगहों पर पाला पड़ा है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को पंजाब में 3.6 डिग्री के तापमान के साथ पटियाला सबसे ठंडा रहा। पटियाला का पारा सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए 24 जनवरी को भीषण ठंड और घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है।
सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान
पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे बना है। सबसे अधिक 14 डिग्री का पारा पटियाला का रहा। हालांकि, पटियाला का पारा सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे ही दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 10.0, लुधियाना का 13.0, बठिंडा का 10.2 दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का 13.1, गुरदासपुर का 9.0, फरीदकोट का 12.6, फिरोजपुर का 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत बुधवार को रेड व अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इससे साफ है कि पंजाब को फिलहाल घने कोहरे, शीतलहर व कोल्ड डे की स्थिति से राहत नहीं मिलेगी। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।
पंजाब, हरियाणा में शीतलहर जारी
पंजाब और हरियाणा को शीतलहर से भी मुक्ति नहीं मिली है। दोनों राज्यों में ज्यादातर जगहों पर पारा और लुढ़का है। भीषण सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। हरियाणा में करनाल सबसे ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला, फतेहाबाद, भिवानी में भी कड़ाके की ठंड और हाड़ को भी भेद देने वाली शीतलहर महसूस की गई। खासकर रात के समय कुछ ज्यादा ही ठंड रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!