करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

ओलम्पियन साक्षी मलिक पूर्व CM हुड्डा से मिली, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी से भी साक्षी और बजरंग ने की मुलाकात*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ओलम्पियन साक्षी मलिक पूर्व CM हुड्डा से मिली, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी से भी साक्षी और बजरंग ने की मुलाकात*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
ओलंपिक पदक विजेता रेसलर साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ने के एक दिन बाद शुक्रवार को दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया ने दिल्ली में ही कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने साक्षी से कहा कि वह देशहित में कुश्ती छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करें, पर उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा।
राजनीति में जाने के सवाल पर साक्षी की मां सुदेश मलिक ने कहा कि नेता भी उनके बीच से ही हैं। राजनीति में जब जाएंगे तो बता देंगे। एक दिन पहले संजय सिंह राष्ट्रीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष बने हैं। उनको भाजपा सांसद बृजभूषण शरण का करीबी माना जाता है। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही वीरवार को साक्षी मलिक ने दिल्ली में मीडिया के सामने कुश्ती को छोड़ने की घोषणा की थी। एक दिन बाद शुक्रवार सुबह साक्षी मलिक अपने पहलवान पति सत्यव्रत कादियान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि साक्षी मलिक सरकार की वादा खिलाफी से बेहद आहत दिखी। हालांकि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने उनसे आग्रह किया देशहित में कुश्ती से संन्यास के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और उन्हें विश्वास दिलाया कि न्याय मिलने तक उनका साथ नहीं छोड़ेंगे। नेता उनके क्षेत्र के हैं। उनसे साक्षी ने पूरे प्रकरण और कुश्ती के सफर के बारे में बातचीत की है। 45 मिनट की मुलाकात में दोनों नेताओं को बताया कि कुश्ती के क्षेत्र में क्या चल रहा है। जहां तक राजनीति में जाने का सवाल है उस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। जब जाएंगे, तब पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!