करनालचंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी अमरिंदर का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला,अपना नाम चमकाने के लिए बड़े नेताओं पर करते हैं घटिया टिप्पणी*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,,,,,,,,
मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी अमरिंदर का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला,अपना नाम चमकाने के लिए बड़े नेताओं पर करते हैं घटिया टिप्पणी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- मुख्यमंत्री हरियाणा की विशेष कार्यकारी अधिकारी अमरिंदर सिंह ने राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़ के संपादक राणा ओबराय से एक विशेष वार्ता में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला बोलते हुए कहा अरविंद केजरीवाल देश के बड़े-बड़े राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं पर झूठे इल्जाम लगाकर घटिया टिप्पणी करके अपना नाम चमकाना चाहते हैं जो उनको शोभा नहीं देता। अमरिंदर सिंह ने कहा जिस दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के ऊपर विश्वास करते हुए उनको मुख्यमंत्री बनाया है। उन्हें उस दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करना चाहिए। दिल्ली के गरीब भोली भाली जनता के लिये विकास करना चाहिए। परंतु इसके विपरीत अरविंद केजरीवाल केवल अपना नाम चमकाने के लिए तीसरा मोर्चा चौथा मोर्चा बनाने के लिए घूमते हुए नजर आ रहे हैं।अमरिंदर सिंह ने कहा अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 5 लाख पौधे लगाकर सैकड़ों करोड रुपए प्रसिद्धि पाने के लिए विज्ञापन पर खर्च करती हैं। जबकि हरियाणा सरकार ने 26 लाख पौधे लगाकर हरियाणा को हरित प्रदेश बनाया है। अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर टिप्पणी करते हुए कहा हरियाणा के मिट्टी के लाल मनोहर लाल जो अपना सब कुछ छोड़ कर सामाजिक कार्य में लगे हुए हैं। वह प्रदेश के विकास के लिए हर समय तैयार रहते हैं और उन्हें हरियाणा की जनता भी प्यार करती है। यदि पुनः चुनाव हुए तो हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और उसमें केवल एक ही व्यक्ति होगा जो पुनः प्रदेश की बागडोर संभालेगा। वह है हरियाणा के लाल मनोहर लाल। उन्होंने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली के अरविंद केजरीवाल की तरह बातें नहीं करते वह काम करके दिखाते हैं उनका लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास। इसलिए केजरीवाल को अपने दिल्ली प्रदेश में रहकर ही दिल्ली के लोगों के लिए कार्य करना चाहिए। जिन्होंने उनको मुख्यमंत्री बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!