Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा की राजनीति में गजब का संयोग, कांग्रेस भाजपा औऱ जेजेपी पार्टी की कमान संभाल रहे है तीनो हारे हुए MLA!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की राजनीति में गजब का संयोग, कांग्रेस भाजपा औऱ जेजेपी पार्टी की कमान संभाल रहे है तीनो हारे हुए MLA!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा की राजनीति भी एक अलग तरह का खेल है। यहाँ कब किसका भाग्य चमक जाए कुछ नही पता, कब कैबिनेट मंत्री होते हुए भी नेता हार जाता है कुछ पता नही चलता। यदि आज हम हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष औऱ हरियाणा भाजपा अध्यक्ष की बात करें तो दोनों राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष है। लेकिन खास बात यह है कि दोनों को 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जबरदस्त हार मिली है। एक बात कह सकते हैं भाग्य ने इन दोनों नेताओं का पूरा साथ दिया, बुरी तरह हारने के बावजूद इनके राजनीतिक आकाओ ने इन दोनों को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बिठा दिया और हारकर भी इनका रुतबा बन गया। यदि बात हरियाणा जेजेपी अध्यक्ष औऱ पूर्व MLA निशान सिंह की करें तो ये भी सुभाष बराला से बुरी तरह हारे थे। लेकिन भाग्य चमका, इनैलो के दोफाड़ होने पर नवनियुक्त जेजेपी पार्टी का गठन हुआ औऱ इनको प्रधान पद मिल गया। कुल मिलाकर बात यह है कि हरियाणा की राजनीति में महत्व रखने वाली तीनो राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष जनता की पसंद नही है क्योंकि इन तीनो को ही इनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हराया हुआ है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!