Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार नही कर पा रही भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार नही कर पा रही भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा सरकार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई से बच रही है। पिछले 11 महीनों से अब तक 60 अधिकारियों को हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ट्रैप कर चुका है। केस चलाने की सरकार के द्वारा मंजूरी नहीं दिए जाने से विजिलेंस ब्यूरो चार्जशीट दायर नहीं कर पा रहा है। इसका लाभ उठाकर ट्रैप हुए अधिकारी जमानत का लाभ लेकर बाहर घूम रहे हैं। हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो के एक अधिकारी के अनुसार जिन अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करना है उनमें HCS अधिकारी भी शामिल हैं। उनके अलावा कार्यकारी अभियंता, जिला परिवहन अधिकारी (DTO) वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (SMO) राजस्व अधिकारी (तहसीलदार और नायब तहसीलदार) और स्कूल प्रिंसिपल शामिल हैं।
2022 में ट्रैप हुए अधिकारी
2001 से 2004 में HPSC मामले को छोड़कर विजिलेंस से ये सभी मामले जनवरी 2022 से नवंबर 2022 में ही दर्ज किए। सरकार के द्वारा अधिकारियों के खिलाफ तीन महीने गुजर जाने के बाद भी केस दर्ज करने की स्वीकृति नहीं दी है। इससे विजिलेंस चार्जशीट दायर नहीं कर पा रही है। इससे अधिकारी जमानत का लाभ ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!