करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

पंजाब मंत्रिमंडल में शीघ्र फेरबदल होने की संभावना, कई मंत्रियों के बदले जाएंगे विभाग*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब मंत्रिमंडल में शीघ्र फेरबदल होने की संभावना, कई मंत्रियों के बदले जाएंगे विभाग*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- पंजाब की भगवंत मान सरकार में फेरबदल की आशंका जताई जा रही हैं मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी कैबिनेट से दाे लाेगाें की छुट्टी कर दाे नए चेहरे ला सकते हैं। एक नेता व सीनियर मंत्री ने इस बदलाव की पुष्टि करते हुए बताया कि पार्टी स्तर पर कई दिनों से विचार किया जा रहा था।
पंजाब मंत्रिमंडल में बदलाव की खबरों से पंजाब सरकार के मंत्रियों और विधायकों की बेचैनी बढ़ गई है। मंत्रिमंडल से जिनका पत्ता कटने जा रहा है, मानो उन्हें भी कुछ हद तक अहसास हो चुका है और वे अपनी सीट बचाने के लिए दिल्ली आलाकमान तक संपर्क साधने की कोशिश रहे हैं। वहीं मंत्री बनने के इच्छुक पंजाब विधायक अपने तरीके से जुगाड़ लगा रहे हैं ताकि मन्त्री बनने की पर्ची निकल आए। मिली जानकारी के अनुसार कई मंत्रियों के विभाग अवश्य बदले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!