Sunday, July 7, 2024
Latest:
करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा CM के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी की खतरे में पड़ी विधानसभा टिकट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा CM के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी की खतरे में पड़ी विधानसभा टिकट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- एक कहावत है दुश्मन का दुश्मन दोस्त, यह कहावत हरियाणा CM के राजनीतिक सचिव व पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी के साथ सच होती नजर आ रही है। पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी अब भाजपाई हो गए हैं। इसलिए यह दोनों दोस्त बन गए हैं। क्योंकि शाहबाद से जजपा विधायक रामकरण काला की स्तिथि काफी मजबूत मानी जा रही है। इसलिए mla काला को हराने के लिए भाजपा ने अनिल धंतौड़ी को भाजपा में शामिल किया है! पिछले विधानसभा चुनाव में रामकरण काला ने अनिल धंतौड़ी व कृष्ण बेदी को बुरी तरह पराजित किया था। वतर्मान हालात के अनुसार कृष्ण बेदी और अनिल धंतौड़ी एक ही पार्टी के कार्यकर्ता बन गए। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी होने के कारण धंतौड़ी भाजपा के धुरंधर विरोधी थे। अब भाजपा में आने केबाद कृष्ण बेदी कि टिकट का क्या होगा। राजनीतिक विशेषज्ञ के अनुसार हो सकता हैं भाजपा नेतृत्व ने कृष्ण बेदी के विरोध के बावजूद अनिल धंतौड़ी को भाजपा में शामिल किया हो। ऐसा भी हो सकता है कि कृष्ण बेदी कहीं औऱ क्षेत्र से चुनाव लड़ने की सोच रहे हों। परन्तु एक बात सच है की शाहबाद से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे कृष्ण बेदी की टिकट जरूर खतरे में पड़ी गयी है!.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!