करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

शैलजा का आजाद पर हमला, कहा कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी, नेताओ द्वारा पार्टी छोड़ने पर नही पड़ता कोई फर्क*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
शैलजा का आजाद पर हमला, कहा कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी, नेताओ द्वारा पार्टी छोड़ने पर नही पड़ता कोई फर्क*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिसार ;- हरियाणा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्षा कुमारी शेलजा ने कल हिसार के उकलाना तहसील में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान गुलाम नबी आजाद द्वारा पार्टी छोड़ने पर कहा कि उनके पार्टी छोड़ने पर कांग्रेस को कोई फर्क नही पड़ता। कई बड़े नेताओं की पहचान कांग्रेस पार्टी से ही बनी है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य सैलजा ने कहा कि पार्टी या संगठन से बड़ा कोई नही होता है। कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी हैं। लाखों-करोड़ों लोग पार्टी से जुड़े हुए हैं। किसी नेता के द्वारा पार्टी छोड़ने पर कोई फर्क नही पड़ता है। वहीं सोनाली फोगाट की मौत पर कुमारी शैलजा ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोनाली की मौत बड़ी ही संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। इसकी निष्पक्ष जांच हो, ताकि मौत के पीछे का कारण क्या हैं सबसे सामने आ सके और सोनाली के परिवार को न्याय मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!