अम्बालाकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंदझज्जरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफ़तेहाबादफरीदाबादफैशनभिवानीयमुना नगरराज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार और भाजपा पार्टी में पुनः दिख सकता हैं तीनो (भजन,देवी,बंसी) लाल परिवारों का वर्चस्व?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार और भाजपा पार्टी में पुनः दिख सकता हैं तीनो (भजन,देवी,बंसी) लाल परिवारों का वर्चस्व?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस में राज्यसभा चुनाव के दौरान अवैध वोट का मुद्दा अभी खत्म नही हुआ है। अब पार्टी के नेताओं के निशाने पर किरण चौधरी हैं। जिस तरह मंत्री रणजीत सिंह ने किरण चौधरी की तारीफे की थी उससे कुछ अटकलें बढ़ गयी हैं। कांग्रेस कुलदीप बिश्नोई को लेकर भी बड़े सवालों का सामना कर रही है। प्रदेश कांग्रेस राज्यसभा चुनाव में अजय माकन की हार का ठीकरा इन दोनों नेताओं पर फोड़ रहे हैं। रणजीत चौटाला ने कहा, ‘किरण चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की बहू हैं। वह एक प्रसिद्ध परिवार से हैं और किसी की गुलाम नहीं हैं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘वह जानीमानी नेत्री हैं और खुद के दम पर जीती हैं। मीडिया रिपोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मन्त्री के इस बयान को चौधरी को भाजपा के प्रति लुभाने के तौर पर देखा जा रहा हैं। खास बात है कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का खेमा आदमपुर विधायक बिश्नोई के साथ चौधरी को भी माकन की हार का जिम्मेदार मान रहा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी समर्थित कार्तिकेय शर्मा को वोट देने के लिए रणजीत चौटाला ने ही बिश्नोई को मनाया था। सालों तक हरियाणा की राजनीति को तीन ‘लाल’ से जाना गया। दरअसल इनमें तीन नाम देवी लाल, बंसी लाल और भजन लाल का नाम शामिल है। अब देवी लाल के बेटे चौटाला खुद कैबिनेट का हिस्सा हैं। उनके भतीजे और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की जेजेपी पहले भी भाजपा के साथ गठबंधन में है। अब खबरें आती रही हैं कि पूर्व सीएम भजन लाल के बेटे बिश्नोई की भाजपा के साथ चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में भाजपा खेमे से फिलहाल बंसी लाल का परिवार ही दूर है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा कि चौधरी को दल बदल के लिए तैयार कर चौटाला इस खास कमी को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे ऐसा लगता है जैसे आने वाले समय मे हरियाणा सरकार व भाजपा पार्टी में तीनों लाल परिवारों का वर्चस्व बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!