Friday, September 20, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा की 18 नगर परिषदों व 28 नगर पालिका में मतदान शुरू होने के बाद 18 लाख वोटर करेंगे मतदान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा की 18 नगर परिषदों व 28 नगर पालिका में मतदान शुरू होने के बाद 18 लाख वोटर करेंगे मतदान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा की 18 नगर परिषदों व 28 नगर पालिका में सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने सभी मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है। मतगणना का कार्य 22 जून को सुबह 8 बजे शुरू होगा।
हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने मीडिया को बताया कि 18 नगर परिषदों के कुल 456 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। वहीं 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, जबकि बचे 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 1076 पुरुष हैं और 721 महिलाएं हैं। धनपत सिंह ने बताया कि 18 नगर परिषदों में कुल 12 लाख 60 हजार मतदाता हैं, इनमें 6 लाख 63 हजार 870 पुरुष जबकि 5 लाख 96 हजार 95 महिला और 35 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 1290 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें 289 संवेदनशील और 235 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। इन पोलिंग बूथ पर 6450 मतदान कर्मचारी, 82 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 7087 पुलिस से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं।
धनपत सिंह ने बताया कि 28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं। वहीं 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं। धनपत सिंह ने बताया कि कुल 5 लाख 70 हजार 208 मतदाता हैं, इनमें 3 लाख 1 हजार 677 पुरुष, 2 लाख 68 हजार 517 महिलाएं व 14 ट्रांसजेंडर शामिल हैं। नगरपालिका के लिए कुल 671 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, इनमें से 144 संवेदनशील और 92 अतिसंवेदनशील हैं। इन पोलिंग बूथ पर 3355 मतदान कर्मचारी, 69 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 5206 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को तैनात किया गया है। नगर परिषद व नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 4712 ईवीएम वितरित की गई हैं। पुलिस को चुनाव क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्त व नाके लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग बूथ पर पीने के पानी व शौचालय की पूरी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में पहले से ही जिला उपायुक्तों को निर्देश दे दिए गए हैं। दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर हर मतदान केंद्र पर रखी जाएगी। कोरोना गाइडलाइन के चलते प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क व सैनेटाइजर की व्यवस्था भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!