Saturday, July 27, 2024
Latest:
कुरुक्षेत्रचंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

कृष्ण बेदी को बनाओ उप मुख्यमंत्री, हरियाणा मे बसपा हो जायेगी निराधार,भाजपा की पुनः बनेगी सरकार!

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,
कृष्ण बेदी को बनाओ उप मुख्यमंत्री, हरियाणा मे बसपा हो जायेगी निराधार,भाजपा की पुनः बनेगी सरकार!
,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा मे भाजपा कार्यकर्ताओं की आवाज जोर पकड़ती जा रही है की यदि भाजपा को आने वाले चुनाव में बसपा + लोकदल समेत कांग्रेस को शिकस्त देनी है तो अनुसूचित जाति के लोकप्रिय नेता और हरियाणा सरकार मे राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाना चाहिये। प्रदेश मे भाजपा समर्थित हर वर्ग के लोगो का कहना है की हरिजन नेता मायावती और कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर को टक्कर देनी है और दलितों के वोट और सहानुभूति लेनी है तो सरकार मे उनका कद ऊचा करना पड़ेगा इसलिए केंद्र और हरियाणा सरकार को देर न करते हुए राज्यमन्त्री कृष्ण बेदी को शीघ्र उप मुख्यमंत्री बनाना चाहिये। प्रदेश के सभी जिलो के लोगो का कहना है की हमारे हल्के के विधायक काम करे या न करे परन्तु कृष्ण बेदी के पास गया कोई भी व्यक्ति बिना काम करवाये वापिस नही आता है। कार्यकर्ताओं की आवाज है की हरियाणा से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और बसपा सुप्रीमो मायावती के प्रभाव कम करने के लिये और उनसे मुकाबला करने के लिये राज्यमंत्री कृष्ण बेदी का कद बड़ा करते हुए उन्हें शीघ्र ही उप मुख्यमंत्री का पद सौपना चाहिये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!