करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराजस्थानराज्यहरियाणा

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा का पटका पहन कर बने भाजपाई*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भाजपा का पटका पहन कर बने भाजपाई*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
,दिल्ली ;- कांग्रेस के दिग्गज व काफी पुराने नेता और पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं| जाखड़ ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और तमाम नेताओं की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा|

14 मई को कांग्रेस छोड़ने का ऐलान….

ध्यान रहे कि, सुनील जाखड़ ने 14 मई शनिवार को बड़ा सियासी विस्फोट किया था| अपने खिलाफ नोटिस जारी होने से आहत पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने फेसबुक पर लाइव आकर अपने दिल की बात कही थी| दिल की बात में जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था|

जाखड़ के इस कदम से भारी असर पड़ेगा….

बतादें कि, जाखड़ ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान सक्रिय रजनीति से दूरी बना ली थी| जाखड़ ने कहा था कि वह अब सक्रिय रजनीति में नहीं रहेंगे| लेकिन अब जब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं तो अब जाखड़ की राजनीतिक भूमिका देखने लायक होगी| बतादें कि, पंजाब में सुनील जाखड़ की एक बड़े हिन्दू नेता के रूप में पहचान है| इसके अलावा जाखड़ अन्य वर्ग को भी साधने में माहिर हैं| जाखड़ का कुशल और शांत और साफ-सुतरा व्यक्तित्व सब पर अपना असर करता है|

अबोहर सीट से तीन बार विधायक रहे सुनील जाखड़….

सुनील जाखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं। 1954 में अबोहर के पंजकोसी गांव में जन्मे सुनील जाखड़ 2002 से 2017 के बीच अबोहर से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं। वहीं, जाखड़ 2017 में अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे।

गुरदासपुर लोकसभा सीट से भी लड़े …..

इधर, सुनील जाखड़ ने 2017 में सांसद विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट से सफलतापूर्वक उपचुनाव भी लड़ा था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जाखड़ को गुरदासपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता सनी देओल से 82,000 से अधिक मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!