Saturday, July 27, 2024
Latest:
चंडीगढ़देश-विदेशपानीपतराज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल वास्तव मे ईमानदार है तो उन्हें अपने इर्द गिर्द के भ्रष्ट अधिकारियो पर कसना होगा शिकंजा?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,
मुख्यमंत्री मनोहर लाल वास्तव मे ईमानदार है तो उन्हें अपने इर्द गिर्द के भ्रष्ट अधिकारियो पर कसना होगा शिकंजा?
,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा मे भाजपा की सरकार को बने लगभग साढे तीन साल होने वाले है और सरकार बनते ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था हरियाणा से भ्रष्ट अधिकारियों और भ्रष्टाचार को ख़त्म करके रहेंगे।परन्तु हरियाणा मे न तो भ्रष्टाचार ख़त्म हुआ और न ही भ्रष्टाचारी? मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञात होना चाहिये हरियाणा की जनता ने कांग्रेस शासनकाल में जो भ्रष्टाचार और भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा लूटपाट देखी थी? उसी से दुखी होकर जनता ने भाजपा पार्टी की सरकार को चुना था तांकि भ्रष्ट अधिकारियो को सजा मिल सके और प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्त हो सके। निस्संदेह मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हरियाणा की जनता ईमानदार मानती है मगर मुख्यमंत्री कुछ ऐसे अधिकारियों से घिर चुके है जिनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है ? और मुख्यमंत्री इन सब बातो से अंजान है। खास बात यह है की जो अधिकारी कांग्रेस सरकार मे राज मे भी मजे मार रहे थे और जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे थे वो ही अधिकारी आज मनोहर लाल की सरकार मे भी मजे मार रहे है और चुनिंदा पदों पर बेठे है ? हरियाणा की जनता के अनुसार न तो इन भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई न ही भ्रष्टाचार ख़त्म हुआ है। राजनीतिक पंडितो का कहना की यदि मनोहर सरकार वास्तव मे ईमानदार है और दुबारा हरियाणा मे भाजपा की सरकार बनाना चाहती है तो उन्हें अपने आसपास घेरा बनाने वाले भ्रष्ट अधिकारियों पर अवश्य कार्यवाही करनी चाहिये? तांकि जनता मे विश्वास पैदा हो सकें और दोबारा सरकार बनाने की आस?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!