करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजा वड़िंग पर चंडीगढ़ नगरनिगम का एक्शन, बिना परमिशन पोस्टर बैनर लगाने पर लिया संज्ञान!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजा वड़िंग पर चंडीगढ़ नगरनिगम का एक्शन, बिना परमिशन पोस्टर बैनर लगाने पर लिया संज्ञान!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद नवजोत सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। पंजाब के तेजतर्रार चर्चित नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को कांग्रेस अध्यक्ष अहम जिम्मेदारी दी गई है। राजा वड़िंग पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। बीते कल ही पूर्व मंत्री राजा वड़िंग ने चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद का पदभार संभाला है। अध्यक्ष पद संभालते ही चंडीगढ़ नगरनिगम ने राजा वड़िंग पर एक्शन लेते हुए जुर्माना किया है। दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम ने राजा वड़िंग पर पोस्टर और बैनर लगाने पर एक्शन लिया है| नगर निगम चंडीगढ़ ने बिना अनुमति शहर में पोस्टर और बैनर लगाने के लिए राजा वड़िंग को नोटिस भेजा है और 29,390 रुपए का जुर्माना लगाया है। बतादें कि, राजा वड़िंग वर्तमान में कांग्रेस विधायक हैं और पूर्व में पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!