Saturday, July 27, 2024
Latest:
खेल

युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

रिपोर्ट पंकज गुप्ता 

थाना सुरीर क्षेत्र के गांव सरकोरिया में खेतों पर गांव के ही युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक बीती रात से लापता था। ग्रामीणों ने नौहझील राया मार्ग पर सब रख प्रदर्शन किया

 सुरीर क्षेत्र के गांव सरकोरिया का रहने वाला राजकुमार कल रात से ही घर से गायब था। परिजनों ने राजकुमार की आस पड़ोस के गांवों के अलावा रिश्तेदारियों में जानकारी की लेकिन उसकी तलाश नहीं हुई। आज शाम को गांव में खेतों पर युवक का लहूलुहान शव  मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने राजकुमार की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए सड़क पर शव रख जाम लगा दिया ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा वही आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर बवाल काटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!