Sunday, July 7, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशराज्यहरियाणा

बैसाखी पर्व पर मंत्री कर्णदेव कांबोज ने नबियाबाद और नगला रोड़ान गुरूद्वारे में मत्था टेका और शुभकामनाएं दी।

राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज़,
,,,,,,,,,
बैसाखी पर्व पर मंत्री कर्णदेव कांबोज ने नबियाबाद और नगला रोड़ान गुरूद्वारे में मत्था टेका और शुभकामनाएं दी।


,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इंद्री ;- हलके के गांव नगला रोडान और नबियाबाद स्थित गुरूद्वारे में बैसाखी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इन कार्यक्रमों में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री कर्णदेव कांबोज बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे तथा गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर आर्शीवाद प्राप्त किया और उपस्थित लोगों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। इस दौरान गुरू का अटूट लंगर बरताया गया जिसमें मुख्यअतिथि कांबोज सहित क्षेत्र के लोगों ने गुरू का लंगर ग्रहण किया। गुरूद्वारा सभा नबियाबाद के बाबा मेहर सिंह और नगला रोड़ान के बाबा संत बलदेव सिंह ने मंत्री कर्णदेव कांबोज को शिरोपा भेट कर सम्मानित किया। पंजाब से पहुंचे रागी और ढाडी जत्थों ने गुरू और महापुरूषों की महिमा का गुणगान किया। बैसाखी के अवसर पर लगे मेले को देखकर बच्चों और महिलाओं में विशेष उत्साह था।
मंत्री कर्णदेव कांबोज ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि बैसाखी का त्योंहार पूरे उत्तर भारत में हर्ष-उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व पर किसान अपनी मेहनत से उगाई गई पकी फसल को देखकर प्रफुल्लित होता है और कटाई आरंभ करता है। किसान की मेहनत से उगी फसल से पूरे देश के लोगों का पेट भरता है इसलिए बैसाखी का पर्व किसानों के लिए नई-नई खुशियां भी लेकर आता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी किसानों के हित के लिए नई-नई योजनाएं चलाई है जिसके तहत वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। इस विषय में डा. एमएस स्वामीनाथन ने भी स्वीकार किया है कि भाजपा की सरकार उनकी रिर्पोट लागू करने की ओर बढ़ रही है जबकि विपक्ष के लोगों ने किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति की है। इस अवसर पर अमनदीप सिंह विर्क, रिषीपाल कांबोज, संदीप ब्याना, गुरनाम सिंह लाडी, ब्लॉक समिति सदस्य बलजोर सिंह, दिलबाग बतान, नरेश चोरा, मनीष लाठर, अंग्रेज सिंह, केहर सिंह, जरनैल सिंह, महिंद्र सिंह, चंदा सिंह, खम्बरजा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!