Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा सीएम खट्टर ने आज चंडीगढ़ से टोक्यो ओलंपिक-2020 के भव्य उदघाटन समारोह का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सीएम खट्टर ने आज चंडीगढ़ से टोक्यो ओलंपिक-2020 के भव्य उदघाटन समारोह का अवलोकन करते हुए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां चंडीगढ़ से टोक्यो ओलंपिक-2020 के भव्य उदघाटन समारोह को देखते हुए इसमें भाग लेने वाले भारतीय दल, विशेषकर हरियाणा के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं। टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाग लेने वाले 126 खिलाडिय़ों के भारतीय दल में हरियाणा से 31 खिलाड़ी शामिल हैं। समारोह का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री प्रसन्नचित थे और उन्हें विश्वास है टोक्यो ओलंपिक-2020 में खिलाड़ी बहुत बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक-2020 के भव्य उदघाटन समारोह को देखते हुए इसमें भाग लेने वाले भारतीय दल, विशेषकर हरियाणा के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने परेड में शामिल भारतीय खिलाडिय़ों को देखते हुए कहा कि इन खिलाडिय़ों ने बहुत मेहनत की है और वे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य द्वारा इन परिवारों का ख्याल रखा जाएगा ताकि खिलाड़ी निश्चिंत होकर खुले मन से प्रतियोगिता में भाग ले सकें। टोक्यो ओलंपिक-2020 में शनिवार को के आयोजनों में भारत बनाम नीदरलैंड महिला हॉकी मैच कल सुबह 5:15 बजे शुरू होगा, जिसमें हरियाणा के 9 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड पुरुष हॉकी मैच कल सुबह 6:30 बजे शुरू होगा, जिसमें राज्य के दो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और भारत और जापान के बीच पुरुष मुक्केबाजी मैच दोपहर 3:50 बजे शुरू होगा, जिसमें हरियाणा के विकास कृष्ण देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!