अम्बालाकरनालकुरुक्षेत्रगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादहरियाणा

संभावित हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल के नजदीक हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज औऱ शाह की मुलाकात ने मुख्यमंत्री की बढाई धड़कन?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
संभावित हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल के नजदीक हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज औऱ शाह की मुलाकात ने मुख्यमंत्री की बढाई धड़कन?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा में मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं दिन प्रतिदिन जोर पकड़ती जा रही हैं। संभावना यह जताई जा रही है थोड़े समय के बाद ही हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा! जिसमें कुछ मंत्रियों की छुट्टी होगी और कद्दावर मंत्री का विभाग भी बदला जा सकता है! ऐसे समय में हरियाणा के गृहमंत्री और तेजतर्रार नेता अनिल विज ने दिल्ली में जाकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके शाह को न सिर्फ हरियाणा और पंजाब के वर्तमान हालात बारे में फीडबैक दिया, बल्कि अपने विभाग के डीजीपी के बारे में भी जानकारी दी। अनिल विज ने यह मुलाकात ऐसे समय में की है जब संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं हैं। राजनीति के माहिर खिलाड़ी अनिल विज ने अमित शाह से मुलाकात करके न सिर्फ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की धड़कनें तेज कर दी हैं बल्कि सीएम को यह एहसास भी करा दिया है दिल्ली में हमारे भी संबंध भी किसी से कम नहीं है! सियासत के जानकारों का कहना है अनिल विज ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात करके एक तीर से कई निशाने साधे है। आधा दर्जन बार विधायक चुने गए अनिल विज समय- समय पर एक बडा शॉट मारकर शांत मुख्यमंत्री खट्टर को बैचेन होने पर मजबूर कर देते हैं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!