करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा के पूर्व मंत्री सम्पत सिंह ने भाजपा कार्यकरणी सदस्य का पद ठुकराकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को दिया झटका?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के पूर्व मंत्री सम्पत सिंह ने भाजपा कार्यकरणी सदस्य का पद ठुकराकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को दिया झटका?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़;- इनेलो और कांग्रेस में रह चुके पूर्व वित्त मंत्री संपत सिंह 2019 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में हुए शामिल हुए थे। हाल ही में घोषित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य घोषित किया गया था। सम्पत सिंह ने धनखड़ को पत्र लिखकर पद लेने से मना कर दिया है। संपत सिंह ने पत्र में हालातों को लेकर की नाराजगी जाहिर करते हुए कहा ‘प्रदेश में किसानों का प्रदर्शन सात महीने से जारी है औऱ इसी दौरान भाजपा और जजपा के नेताओं के खिलाफ भी कई बार उग्र प्रदर्शन हो चुके हैं। ऐसे में बंद कमरे में राजनीति संभव नहीं है’। संपत सिंह ने ट्वीट में लिखा, प्रिय धनखड़ जी, वर्तमान राजनीतिक हालात के चलते मैं राज्य कार्यकारिणी की सदस्यता कबूल नहीं कर सकता। पार्टी को प्राथमिक तौर पर किसानों के मुद्दों का हल निकालना चाहिए जिसका मैंने भी लगातार समर्थन किया है। बंद कमरे में पुलिस सुरक्षा में राजनीति असंभव है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!