करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा भाजपा प्रदेश संगठन का विस्तार 6 अप्रैल से पहले होने की संभावना! 3 प्रदेश महासचिव व 8 सचिव के नामो पर बनी सहमति?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा प्रदेश संगठन का विस्तार 6 अप्रैल से पहले होने की संभावना! 3 प्रदेश महासचिव व 8 सचिव के नामो पर बनी सहमति?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- निजी सूत्रों के अनुसार लंबे समय से लंबित चल रहे हरियाणा भाजपा प्रदेश संगठन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है! सूत्रों की माने तो 6 अप्रैल से पहले – पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ संगठन विस्तार की घोषणा कर सकते हैं! मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 3 नए महासचिव और एक संगठन सचिव बनाया जाना है तीनों महासचिव के नामों पर लगभग सहमति बन चुकी है। यदि सूत्रों पर विश्वास करें तो इस बार 3 महासचिव में से दो महासचिव की छुट्टी होना लगभग तय माना जा रहा है और एक महासचिव को पुनः जीवनदान दिया जा सकता है! इसी के साथ प्रदेश में 8 नए सचिव भी बनाए जाएंगे। निजी सुत्रो के अनुसार सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। सूत्रों की माने तो लगभग सभी पदों पर नेताओं के नाम फाइनल हो चुके हैं और यदि किसी के नाम पर कुछ प्रश्न चिन्ह है तो वह भी 6 अप्रैल तक साफ हो जाएगा। संगठन विस्तार का कार्य पूरा होने के साथ साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ पूरे प्रदेश के का दौरा करेंगे और भाजपा के सभी जिला अध्यक्षों से चर्चा करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कार्यकर्ताओं में जो उदासीनता है उसको प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ दूर करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!