Sunday, June 30, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतभिवानीशिक्षाहरियाणा

हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डी.एड./डी.एल.एड. की परीक्षाओं की तारीख करी घोषित*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डी.एड./डी.एल.एड. की परीक्षाओं की तारीख करी घोषित*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भिवानी ;- हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा डी.एड./डी.एल.एड. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर/विशेष अवसर) की परीक्षाएं आगामी 2 मार्च, 2021 से शुरू होकर 15 मार्च 2021 तक चलेंगी। ये परीक्षाएं दो सत्र में संचालित होंगी। प्रात:कालीन परीक्षा का समय 9:30 बजे तथा सांयकालीन परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से रहेगा। यह जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह ने बताया कि ये परीक्षाएं आज 19 फरवरी से आरम्भ होनी थी, प्रशासनिक कारणों के चलते इन्हें स्थगित कर दिया गया था। नया/संशोधित तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वैबसाईटwww.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!